/\/\/\/\/\/\/\/\/\/\/\/\/\!! श्री गणेशाय नमः !!/\/\/\/\/\!! ૐ श्री श्याम देवाय नमः !!\/\/\/\/\!! श्री हनुमते नमः !!/\/\/\/\/\/\/\/\/\/\/\/\/\/\

Tuesday 11 January 2011

!! कर दे कृपा कुछ ऐसी, ओ खाटू वाले श्याम... !!


!! ॐ श्री श्याम देवाय नमः !!


श्री श्यामधणी खाटूवाले, लीले के असवार, लखदातार की करुण कृपा प्राप्ति की आस लगाये इस दास की प्रिय प्रभु से यही एक करवद्ध अरदास है, कि


कर दे कृपा कुछ ऐसी, ओ खाटू वाले श्याम...
हर जनम गुण तेरे मैं गाता रहूँ...
आये आंधी तूफां चाहे लाख, ओ लखदातार...
उम्र भर तेरे चौखट पे आता रहूँ...




कर दे कृपा कुछ ऐसी, ओ खाटू वाले श्याम...
कर दे कृपा कुछ ऐसी...




धन दौलत ना माँगू, ना माँगू चांदी और सोना...
खिले तेरे मन मंदिर में, एक छोटा सा कोना...
रख ले शरण में अपनी, ओ जग के पालनहार...
शीश दरबार में मै झुकाता रहूँ...




कर दे कृपा कुछ ऐसी, ओ खाटू वाले श्याम...
कर दे कृपा कुछ ऐसी...




स्वामी और सेवक का जग में, है निर्मल नाता...
दीनों और दुखिया का हर पल, तू ही साथ निभाता...
पार लगा मेरी नैया, ओ भव के तारणहार...
तेरे चरणों की सेवा बजाता रहूँ...




कर दे कृपा कुछ ऐसी, ओ खाटू वाले श्याम...
कर दे कृपा कुछ ऐसी...




तुम ही मात-पिता हो और भ्रात-सखा मेरे...
जपता रहूँ बस नाम तेरा, मै तो साँझ सवेरे...
बिगड़ी बात बना दे, ओ लीले के असवार...
दीप खुशियों के हर दम जलाता रहूँ...




कर दे कृपा कुछ ऐसी, ओ खाटू वाले श्याम...
कर दे कृपा कुछ ऐसी...




सुख-दुःख और संकट में "अमन" ये, है सच्चा साथी...
"ॐ श्री श्याम देवाय" जपे से सब खुशियाँ आती...
इस कलयुग में सबका, बस श्याम नाम आधार...
क्यूँ ना इनकी लगन मैं लगाता रहूँ...




कर दे कृपा कुछ ऐसी, ओ खाटू वाले श्याम...
कर दे कृपा कुछ ऐसी...




कर दे कृपा कुछ ऐसी, ओ खाटू वाले श्याम...
हर जनम गुण तेरे मैं गाता रहूँ...
आये आंधी तूफां चाहे लाख, ओ लखदातार...
उम्र भर तेरे चौखट पे आता रहूँ...




कर दे कृपा कुछ ऐसी, ओ खाटू वाले श्याम...
कर दे कृपा कुछ ऐसी...
कर दे कृपा कुछ ऐसी...
कर दे कृपा कुछ ऐसी...




!! ॐ श्री श्याम देवाय नमः !!



!! जय जय मोरवीनंदन, जय जय बाबा श्याम !!
!! काम अधुरो पुरो करज्यो, सब भक्तां को श्याम !!
!! जय जय लखदातारी, जय जय श्याम बिहारी !!
!! जय कलयुग भवभय हारी, जय भक्तन हितकारी !!

भजन : "श्री अमन जी"

No comments:

Post a Comment

थे भी एक बार श्याम बाबा जी रो जयकारो प्रेम सुं लगाओ...

!! श्यामधणी सरकार की जय !!
!! शीश के दानी की जय !!
!! खाटू नरेश की जय !!
!! लखदातार की जय !!
!! हारे के सहारे की जय !!
!! लीले के असवार की जय !!
!! श्री मोरवीनंदन श्यामजी की जय !!

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...