निकल पड़ा है श्री श्यामभक्तो का जत्था खाटूधाम की ओर बाबा श्यामधणी को अर्पण करने के लिए निशान... पूरी होगी सबकी आस बस लगा लो बाबा श्याम के श्री चरणों में प्रेम से ध्यान...
हाथों में ले श्याम ध्वजा, मन में ले विश्वास...
चलो चले हम खाटूधाम, पूरी होगी आस...
प्रथम वंदना गनपत की, ज्योति दीप जगाकर...
सफल रहेगी तेरी यात्रा, चलना उन्हें मनाकर...
देवों में सिरमौर गजानन्द, रखते सबकी लाज...
चलो चले हम खाटूधाम, पूरी होगी आस...
हाथों में ले श्याम ध्वजा, मन में ले विश्वास...
चलो चले हम खाटूधाम, पूरी होगी आस...
नमन करो तुम गुरुदेव को, याद करो शिव भोले को...
माँ से आज्ञा लेकर चलना, साथ अंजनी लाले को...
ध्वजा शिखर पर बाला होंगे, आये न विपदा पास...
चलो चले हम खाटूधाम, पूरी होगी आस...
हाथों में ले श्याम ध्वजा, मन में ले विश्वास...
चलो चले हम खाटूधाम, पूरी होगी आस...
ध्वजा लहराते नंगे पाँवों, रींगस से तुम जाना...
जयकारा लगाते जाना, गीत श्याम के गाना...
मंदिर ऊपर धवजा फहराकर, 'टीकम' लेना सांस...
चलो चले हम खाटूधाम, पूरी होगी आस...
हाथों में ले श्याम ध्वजा, मन में ले विश्वास...
चलो चले हम खाटूधाम, पूरी होगी आस...
!! जय जय मोरवीनंदन, जय जय बाबा श्याम !!
!! काम अधुरो पुरो करज्यो, सब भक्तां को श्याम !!
!! जय जय शीश के दानी, जय जय खाटू धाम !!
!! म्हे आया शरण तिहारी, शरण म अपणे लेलो श्याम !!
भजन : श्री महाबीर जी
No comments:
Post a Comment
थे भी एक बार श्याम बाबा जी रो जयकारो प्रेम सुं लगाओ...
!! श्यामधणी सरकार की जय !!
!! शीश के दानी की जय !!
!! खाटू नरेश की जय !!
!! लखदातार की जय !!
!! हारे के सहारे की जय !!
!! लीले के असवार की जय !!
!! श्री मोरवीनंदन श्यामजी की जय !!